फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chaotic elements set fire to the Gumti

अराजक तत्वों ने गुमटी में लगाई आग

Wed, 10 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chaotic elements set fire to the Gumti
थाना क्षेत्र के शेखुपुर चट्टी पर गुमटी में संचालित दुकान में मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने आग लगा दिया। इस घटना में दुकान में रखा लगभग तीस हजार का सामान और दो हजार रुपया नगद जल कर राख हुआ। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी, इसमें अज्ञात को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाने के इनवल गांव निवासी लालधारी पुत्र सुभाष राम शेखुपुर चट्टी पर गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान खोला है। नित्य की भांति मंगलवार की रात को लालधारी दुकान में ताला बंद कर घर चला गया। रात में अज्ञात अराजक तत्वों ने गुमटी को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान गुमटी में रखे सामान के साथ दो हजार रुपया नगद जलकर राख हुआ। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दुकान स्वामी लालधारी को दिया। मौके पर पहुंचे पीड़ित ने बताया कि आग लगी की इस घटना में उसका कुल 32 हजार रुपया नुकसान हुआ है, इसमें तीस हजार का सामान और दो हजार रुपया नगद शामिल है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed