फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chaotic elements damaged the idol of God

Azamgarh News: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की देव प्रतिमा

Tue, 13 Jun 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chaotic elements damaged the idol of God
मुबारकपुर के मोहल्ला पुरा खिजिर रोडवेज स्थित मंदिर में रविवार की देर रात अराजकतत्वों ने देव प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार की सुबह पूजा करने गए लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोशित हो गए और जाम लगा कर प्रदर्शन किया। कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। रोडवेज पुरा खिजिर मुहल्ले में मंदिर है। एक व्यक्ति सोमवार की सुबह मंदिर पर पूजा पाठ करने पहुंचा तो प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों ने रोडवेज चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी भी पहुंच गए। एसओ राजेश कुमार ने आक्रोशित लोगों की एसपी अनुराग आर्य से फोन पर बात कराई। एसपी ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी व प्रतिमा दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए। हालांकि लोगों ने फिर जाम लगा दिया तो एसपी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया। पुरानी बस्ती निवासी अंकित जायसवाल, विपिन ओझा आदि की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस कई लोगों को उठाकर थाने पर ले गई और उनसे पूछताछ की। पुलिस सीसी टीवी कैमरों के फुटेज देख रही है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया गया है। मौके पर फोर्स तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed