{"_id":"646ae8415a462717020fab48","slug":"chaotic-elements-broke-ambedkar-statue-in-azamgarh-anger-among-villagers-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों मे आक्रोश, पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों मे आक्रोश, पुलिस फोर्स तैनात
Mon, 22 May 2023 09:27 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 May 2023 09:27 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले के जगरनाथ सराय गांव में डा.भीमराव अंबेडकर के मूर्ति को अज्ञात अराजक तत्वों ने रविवार रात में तोड़ दिया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले के जगरनाथ सराय गांव में स्थापित संविधान निर्मात डा.भीमराव अंबेडकर के मूर्ति को अराजक तत्वों ने रविवार रात में तोड़ दिया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही रानी की सराय थाना पुलिस के साथ ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जगरनाथ सराय गांव में रास्ते के किनारे वर्षों पूर्व बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी प्रतिमा ही चबूतरे से उखाड़ दी गई थी। सुबह ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमा टूटी देखी तो भड़क उठे। कुछ ही देर में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही रानी की सराय थाना पुलिस के साथ ही सीओ सिटी गौरव कुमार मय दल बल पहुच गए। ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया गया।