फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Changed scope of 13 inspectors and two sub-inspectors

13 निरीक्षकों व दो उपनिरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र

Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Changed scope of 13 inspectors and two sub-inspectors
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 13 निरीक्षकों के साथ ही दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में तैनात निरीक्षक अपराध महेंद्र कुमार शुक्ला को इसी पद पर थाना सिधारी भेजा गया है। निजामाबाद थाने पर तैनात निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी को अब इसी थाने पर निरीक्षक अपराध बना दिया गया है। अतरौलिया थाने पर बतौर निरीक्षक तैनात यशवंत सिंह को इसी थाने पर निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्राइम ब्रांच में निरीक्षक रहे रूद्रभान पांडेय को निरीक्षक अपराध कोतवाली देवगांव, बरदह थाने पर तैनात निरीक्षक शमशेर यादव को निरीक्षक अपराध थाना बरदह बनाया गया है।
जीयनपुर कोतवाली पर तैनात निरीक्षक राजेश कुमार को निरीक्षक अपराध शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। मुबारकपुर थाने पर तैनात निरीक्षक अपराध वेंकटेस तिवारी का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। सरायमीर थाने पर तैनात निरीक्षक संजय कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध कोतवाली फूलपुर, फूलपुर पर तैनात निरीक्षक अपराध अनुराग कुमार को निरीक्षक अपराध दीदारगंज बनाया गया है। लाइन में रहे सूर्यवंश यादव को निरीक्षक अपराध थाना मेंहनाजपुर व राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी स्वॉट टीम द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

मेंहनाजपुर थाने पर तैनात निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध थाना मुबारकपुर बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अपराध कोतवाली देवगांव रहे अभयराज मिश्रा को लाइन भेज दिया गया है। इनके अलावा लाइन में रहे एसआई ब्रह्मदीन पांडेय को प्रभारी मीडिया सेल/सीटीसी व ज्ञानचंद्र शुक्ला को चौकी प्रभारी बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने अभी और बदलाव से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed