फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chances of CM's arrival in the district on 18 or 19 September

18 या 19 सितंबर को सीएम के जनपद आगमन की संभावना

Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chances of CM's arrival in the district on 18 or 19 September
आजमगढ़। जनपद में सीएम के संभावित आगमन केे लेकर तैयारियां युद्घस्तर पर की जा रही हैं। अधिकारियों द्वारा भी 18 या 19 सितंबर को उनके आगमन की बात कही जा रही है। लेकिन अभी तक शासन से उनका प्रोटोकाल न आने के कारण अधिकारी असमंजस में हैं। फिर भी उनके द्वारा आगमन की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है। संभावना जताई जा रही है कि वह एक दिन जनपद में रात्रि विश्राम भी करेंगे। साथ ही उनके द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा भी की जा सकती है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन शहर से लेकर गांव तक तैयारियां की जा रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा स्थल को चिन्हित कर उसकी साफ-सफाई कराई जा रही है। हालांकि अधिकारियों द्वारा तैयारियां तो की जा रही है लेकिन उनके आगमन को लेकर कुछ कहा नहीं जा रहा है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 18 या 19 सितंबर को मुख्यमंत्री जनपद आ सकते हैं। जिन रास्तों से उनके गुजरने की संभावना है प्रशासन द्वारा उन रास्तों को सजाने संवारने का कार्य युद्घस्तर पर किया जा रहा है। हेलीपैड कहां-कहां बनाए जाएंगे इस पर भी चर्चा की जा रही है। दो दिन पूर्व हुई बैठक में डीएम ने भी इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह हेलीपैड के लिए स्थल का चिन्हांकन कर लें।
विज्ञापन

तैयार हो रहा गांधी शताब्दी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में सीएम के आवागमन की सूचना कर प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जयप्रकाश मिश्रा ने बताया कि सीएम की आने की सूचना को लेकर तहसील के आला अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार से लेकर लेखपाल द्वारा ब्लॉक के सफाई कर्मियों के जरिए साफ सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यहां पर उनकी जनसभा कराए जाने जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed