फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Challan for five private ambulances standing in the hospital premises

Azamgarh News: अस्पताल परिसर में खड़े पांच प्राइवेट एंबुलेंस का चालान

Wed, 03 Jul 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Challan for five private ambulances standing in the hospital premises
बलरामपुर। मंडलीय जिला अस्पताल परिसर में अक्सर प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों का कब्जा रहता है। कई बार इन्हें अस्पताल परिसर से बाहर किया गया लेकिन कुछ दिन बाद ये लोग फिर से कब्जा जमा लेते हैं। मंगलवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर अस्पताल परिसर में खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस का चालान किया। कार्रवाई से एंबुलेंस संचालकों में हड़कंप है। मंडलीय जिला चिकित्सालय परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों के कब्जे से व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा था। शासन का सख्त निर्देश है कि केवल एंबुलेंस 108 और एंबुलेंस 102 काे ही मंडलीय जिला चिकित्सालय परिसर में खड़े होने दिया जाए। इसके अलावा शव ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन शव वाहन को आने-जाने की अनुमति है। लेकिन, आजमगढ़ मंडलीय जिला चिकित्सालय में प्राइवेट एंबुलेंस चालक परिसर की जमीन पर कब्जा जमाए रखते हैं और आपसी होड़ के चलते कई बार आपाधापी और विवाद की स्थिति बन जाती है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आमोद कुमार ने इसको लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की थी। आखिरकार मंगलवार को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की मौखिक शिकायत के बाद बलरामपुर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्पताल परिसर में अवैध रूप से खड़े प्राइवेट एंबुलेंस का चालान करना शुरू किया। कुल पांच एंबुलेंस का चालान काटा गया। चौकी प्रभारी देवेंद्र दुबे ने कहा कि अब अगर दोबारा अस्पताल परिसर में कोई प्राइवेट एंबुलेंस दिखाई देती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed