फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Central team estimated loss of 50 crores

केंद्रीय टीम ने 50 करोड़ के नुकसान का किया आंकलन

Wed, 30 Sep 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Central team estimated loss of 50 crores
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के देवरांचल में बाढ़ अपना कहर बरपा चुकी है। इसकी तबाही का आकलन करने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार की तीन सदस्यीय टीम आई थी। टीम ने 50 करोड़ के नुकसान का आकलन किया है। प्रशासन की ओर से पहले शासन से 34 करोड़ की डिमांड भेजी गई थी वहीं अब इसे बढ़ाकर 50 करोड़ कर दिया गया है।घाघरा की बाढ़ ने देवारावासियों का तबाह कर दिया है। अभी भी धीमा ही सही नदी द्वारा कटान की जा रही है। नदी द्वारा इस वर्ष टेकनपुर रिंग बांध को काटने से यह तबाही और ज्यादा हो गई। किसानों की हजारों एकड़ फसल घाघरा नदी ने काटकर अपने आगोश में ले लिया। कई स्कूल और आशियाने घाघरा में विलीन हो गए। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा और वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया और शासन तक हुए नुकसान की बात को पहुंचाई। देवारा क्षेत्र के किसानों द्वारा क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग उठाई जा रही थी। जिला प्रशासन की ओर से शासन द्वारा मिले पैसे से ब़ाढ़ पीड़ितों को मदद उपलब्ध कराई गई लेकिन जब पैसे कम पड़ गए तो प्रशासन ने शासन से 34 करोड़ रुपये की डिमांड कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से इस धन के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया। तब नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र ने तीन सदस्यीय कमेटी को भेज दिया। केंद्रीय टीम ने देवारा क्षेत्र में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और 50 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद अब जिला प्रशासन की ओर से 50 करोड़ की डिमांड शासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed