फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Celebration of Guru Nanak Dev ji with reverence

श्रद्धा पूर्वक मना गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व

Tue, 12 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Guru Nanak Dev ji with reverence
निजामाबाद गुरुद्वारा में मत्था टेकते जिलाधिकारी एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाशोत्सव का पर्व सिख समुदाय ने श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारों में दिन भर शबद कीर्तन और श्री सुखमनी जी का पाठ चलता रहा। शाम को प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मत्था टेका और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जगतगुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार विठ्लघाट में बड़ी धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। दस नवंबर से चल रहे अखंडपाठ का समापन मंगलवार को सुबह दस बजे हुआ। इसके उपरांत कीर्तन दरबार संगतों व मुरादाबाद से आए विशेष रागी जत्थे ने किया जो दोपहर तक संपन्न हुआ। इसके बाद अरदास और कड़ा प्रसाद का वितरण हुआ। साथ ही गुरु जी का अटूट लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सुरेंद्र सिंह सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे। वहीं देर शाम नगर के मातबरगंज स्थित श्री सुंदर गुरुद्वारा में भी गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सिख समुदाय के लोग श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा चले आ रहे थे। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने दरबार साहिब में मत्था टेका।
विज्ञापन

----
सिख संगतों ने गुरु की महिमा का वर्णन किया
निजामाबाद। ऐतिहासिक चरण पादुका साहिब गुरुद्वारा में गुरुनानक देव जी का 550वें प्रकाशोत्सव पर चरण पादुका साहिब गुरुद्वारे को झालर मोतियों से सजाया गया था। सुबह सुखमनी पाठ, पंचवाणी और शबद कीर्तन हुआ। सिख संगतों ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। अंत में लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं डीएम एनपी सिंह ने भी गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में मत्था टेका। गुरुद्वारे के सेवादार जगदीश सलूजा ने डीएम को सरोपा भेंट किया। गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन के बाद डीएम ने वहां रखे आगंतुक रजिस्टर पर पांच लाइन लिखी। कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं निजामाबाद के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चढ़ पादुका साहिब पहुंचा। इस दौरान एसडीएम निजामाबाद प्रियंका प्रियदर्शनी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव, ईओ प्रहलाद पांडे, थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गुरु ग्रंथ साहब एक अमूल्य आध्यात्मिक निधि
मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित संगत जी गुरुद्वारा में गुरुनानक देवजी के जीवन वृत्त पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। पिंटू सिंह सरदार और भृगुनाथ ने कहा कि संपूर्ण मानव जाति के लिए गुरु ग्रंथ साहब एक अमूल्य आध्यात्मिक निधि है। यह सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से ओतप्रोत है। इस दौरान गुरुद्वारे को विद्युत झालरों से सजाया गया था। लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। अजय, अनुपम, कुलजीत सिंह, सुरेश, विष्णु, राजेश, कमला, अमरनाथ आदि रहे।

शहर के विठ्ठल घाट स्थित गुरु द्वारे पर गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शबद र्कितन करते श्रद्घा?

शहर के विठ्ठल घाट स्थित गुरु द्वारे पर गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शबद र्कितन करते श्रद्घा?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed