फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Celebration of Bhaiya Duj was celebrated euphoria

भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

Sat, 21 Oct 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 21 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Bhaiya Duj was celebrated euphoria
भैया दूज के अवसर पर
आजमगढ़। भैया दूज को यम द्वितीया नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई भी उन्हें दक्षिणा आदि देकर सदैव उनकी रक्षा और मान रखने का वचन देते हैं। शनिवार को भैया दूज का पर्व जनपद में हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया।   
विज्ञापन

मान्यता है कि अगर इस दिन भाई-बहन दोनों एक साथ यमुना नदी में स्नान करेंगे तो उनकी उम्र लंबी होगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी द्वितीया को यमराज बहन यमी यानी कि यमुना नदी से मिलने पहुंचे थे, तब यमी ने उनकी खूब सेवा की थी। इस पर यमराज ने यमी से प्रसन्न होकर वरदान मांगने को कहा। ऐसे में यमी ने कहा कि यमुना नदी में स्नान करने वाला प्राणी यमलोक न जाए। यह सुन यमराज चिंतित हो गए। वहीं भाई को परेशान देख यमी ने अपना वरदान बदल दिया। फिर कहा कि आज के दिन जो भाई अपनी बहन के घर भोजन करे और यमुना के जल में स्नान करे उसे यमलोक न जाना पड़े। इस पर यमराज ने ऐसा ही होने का वर दिया था। इस व्रत हर जगह अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। भैया दूज पर जनपद में बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए सुबह से व्रत रखा और जगह गोठ बनाकर पूजा अर्चना की। पूजा के बाद बहनों ने भाई के माथे पर टीका कर मिठाई खिलाई। शहर से लेकर गांव तक इस पूजा की गूंज देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed