फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   celebrating jayanti of saint ravidas

धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती

Fri, 10 Feb 2017 11:53 PM IST
azamgarah
azamgarah Updated Fri, 10 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
celebrating jayanti of saint ravidas
संत रविदास की जयंती पर नगर में निकाला गया जुलूस ।
संत शिरोमणि रविदास की जयंती शुक्रवार को जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने आकर्षक झांकी निकाली। इस दौरान जुलूस में डीजे के धुन पर युवा थिरकते रहे। जुलूस के समापन पर जगह-जगह सभा के जरिए संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला।  
विज्ञापन

 
नगर क्षेत्र के  मुकेरीगंज से साथ संत रविदास जी की आकर्षक झांकी निकाली गई। इस दौरान लोग भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। निकाली गए जुलूस में गुलामी का पुरा, चाड़िका, करतालपुर और अतल पोखरा की झांकी शामिल रही। इसी क्रम में सरायमीर प्राइमरी पाठशाला के पसिर में संत रविदास की जयंती डा. भीमराव अंबेडकर समिति सरायमीर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। राजापुर सिकरौर, शेरवां, अबडीहा, इब्राहिमपुर आदि की झांकिया शामिल रहीं।
विज्ञापन


विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। उधर एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने हरबंशपुर स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में संत रविदास की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने संत के जीवन पर प्रकाश डाला। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संत  रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। दोपहर बाद अतरडीहा, अमिलो, रसुलपुर,  गुजरपार, नैठी पिचरी आदि स्थानों से निकाला जुलूस देर शाम  थाने के समीप रविदास मंदिर पहुंच संपन्न हुआ। अंबारी संवाददाता के अनुसार अंबारी स्थित इंसाफ  जन संगठन के कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों संत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संस्था के संरक्षक डा. नंदकिशोर यादव, अनीता यादव, सत्य देव यादव, अजरा, डा. सुभाष यादव, डा. अमित निगम आदि रहे। अध्यक्षता शाह मोहम्मद इस्माइल एवं संचालन प्रधानाचार्य राजेश यादव ने किया। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार संत शिरोमणि की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित रविदास मंदिर में भजन-कीर्तन व प्रबचन किया गया। इस अवसर पर शंकर प्रसाद, शिव शंकर लाल,आदि मौजूद थे। उधर इब्राहिमपुर, रसूलपुर विसया गंभीरपुर आदि स्थानों से झांकियां निकाली गई। मेहनगर संवाददाता के अनुसार कस्बा में संत शिरोमणिम रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed