फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CDO withheld salary of seven including ADO Panchayat

सीडीओ ने एडीओ पंचायत सहित सात का वेतन रोका

Mon, 07 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
CDO withheld salary of seven including ADO Panchayat
अमिलो। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने सोमवार शाम सठियांव विकास खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीओ पंचायत, एपीओ, लेखा सहायक, बीएमएम, दो टीए और एक चालक का वेतन रोकते हुए सभी से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जब वह निरीक्षण को विकास खंड परिसर में पहुंचे तो उनको विकास खंड कार्यालय में बीडीओ बाबूराम पाल अपने कार्यालय में मौजूद मिले। उनके अन्य कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 64 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य चल रहा है। शेष ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों को निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति धीमी प्रगति मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पाया कि प्रधानमंत्री आवास संबंधित लगभग आधा दर्जन ग्राम पंचायतों का मैपिंग नही हुई है। स्वयं सहायता समूह की प्रगति खराब होने पर बीएमएम रामफूल यादव को फटकार लगाई और स्वयं सहायता समूह में तेजी लाने को कहा। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि लापरवाही बरतने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान मस्टरोल ट्रैकिंग रजिस्टर और 100 दिवस कार्य करने वाले परिवारों का रजिस्टर दुरुस्त न मिलने पर एपीओ और लेखा सहायक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। जबकि अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीओ रामकुंवर यादव, शांति शरण सिंह, लक्ष्मी चौहान, उत्पल दत्ता, अनिरुद्ध सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed