फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CCTV cameras were found switched off at 22 centres during the exam, notice issued to administrators

Azamgarh News: परीक्षा के दौरान 22 केंद्रों पर बंद मिले सीसी कैमरे, व्यवस्थापकों को नोटिस

Fri, 28 Feb 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras were found switched off at 22 centres during the exam, notice issued to administrators
आजमगढ़। जिले के 282 परीक्षा केंद्रों पर हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है, लेकिन जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरे बंद पाए गए। सचिव ने 22 केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण व अब तक की रिकार्डिंग मांगी है।
विज्ञापन

जिले स्तर पर 19 कंप्यूटर पर शिफ्टवार लोगों की ड्यूटी लगाई है, ताकि हर परीक्षा केंद्र नजर में रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरु हो गई है। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जिलास्तर से लगायत शासन स्तर से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसी कैमरे 24 घंटे चालू रखने के निर्देश हैं। इसके बाद भी परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही बरती जा रही है। बोर्ड द्वारा की गई निगरानी में जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग समय कैमरे ऑफलाइन व बंद पाए गए।
विज्ञापन

इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। निर्देश दिए कि तत्काल सीसीटीवी कैमरे को परिषद कार्यालय के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लिंक कराते हुए विद्यालय में प्रश्न पत्र प्राप्त होने से लेकर 26 फरवरी तक की रिकार्डिंग पेनड्राइव में अपनी स्पष्ट आख्या सहित 27 फरवरी तक दो बजे तक उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि परीक्षण किया जा सके। यदि समय से नहीं दिया गया तो स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा प्रभारी रामबचन यादव ने बताया कि बोर्ड से विद्यालयों की सूची आई है जिनके कैमरे ऑफलाइन व बंद पाए गए हैं। उन्हें नोटिस जारी कर अब तक की रिकार्डिंग मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed