फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CC road inaugurated in Rithiya; MLA raises questions about the government.

Azamgarh News: रिठिया में सीसी सड़क का लोकार्पण, विधायक ने सरकार पर उठाए सवाल

Fri, 02 Oct 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
CC road inaugurated in Rithiya; MLA raises questions about the government.
रिठिया में पीडीए की जनसभा को संबो​धित करते विधायक डाॅ. संग्राम यादव। स्रोत-पार्टी
रिठिया गांव में 16.71 लाख रुपये की लागत से बनी 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण बेटियों ने फीता काटकर किया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधायक निधि से बनी सड़क ग्रामीणों को समर्पित करते हुए इसे गांव की युवा शक्ति के नाम संदेश बताया।
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद हुई पीडीए जनसभा में विधायक ने प्रदेश सरकार की नीतियों और विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने, 69 हजार शिक्षक भर्ती, लेखपाल भर्ती में आरक्षण, महंगाई, पेपर लीक और कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों में उन्होंने अनियमितता के आरोप लगाए। अतरौलिया उपखंड अधिकारी को हटाए जाने के मामले में पंचायती राज मंत्री के प्रस्तावित धरने का भी उन्होंने जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे भी उठाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़े बाबू रमेश और संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। इस दौरान सुभाष चंद्र जायसवाल, चंद्रजीत यादव, कन्हैया गौड़, राधेश्याम यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed