फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CBSE students will be able to check results from Digilocker

डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे सीबीएसई के छात्र

Sat, 16 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
CBSE students will be able to check results from Digilocker
आजमगढ़। इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक नई पहल करने जा रहा है। इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें छह अंकों के सिक्योरिटी पिन स्कूल से दिए जाएंगे। इस पिन की मदद से स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट व सर्टिफिकेट समेत विभिन्न अकादमिक दस्तावेज (एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स) हासिल कर पाएंगे। इससे छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र-छात्राओं के डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीबीएसई इस छह अंकों के सिक्योरिटी पिन वाली व्यवस्था की शुरुआत कर रहा है। डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव होने के बाद छात्र इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर अपने डिजिटल एकेडमिक प्रमाणपत्र सुरक्षित कर पाएंगे। पहले सिक्योरिटी पिन स्कूलों को दिए जाएंगे। इसके बाद स्कूल उन्हें हर छात्रों को देगा। स्कूलों को छात्रों के सिक्योरिटी पिन पाने के लिए सीबीएसई डॉट डिजिटल लॉकर डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद उन्हें डाउनलोड पिन फाइन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। पिन फाइनल डाउनलोड होने के बाद स्कूल इन्हें सुरक्षित ढंग से छात्रों को अलग अलग वितरित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed