फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Caught stealing thief walked into the tower, four ran

टावर में चोरी करने घुसे चोर को पकड़ा, चार भागे

Tue, 17 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 17 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Caught stealing thief walked into the tower, four ran
मौके से पुलिस ने एक टेंपो और दो बैट्री बरामद की है। पकड़े गए चोर का संबंधित धाराओं में चालान कर पुलिस अन्य चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर गांव निवासी संजय सिंह तरवां थाने के रासेपुर गांव स्थित मोबाइल टावर पर गार्ड के तौर पर देखरेख करते हैं।

सोमवार की रात वह किसी काम से जिला मुख्यालय आए हुए थे। रात को मौका पाकर टेंपो में सवार होकर पांच चोर टावर पर पहुंचे और वहां लगी मशीनों को बंद कर बैट्री खोलने लगे।


संजय ने बताया कि इलेक्ट्रानिक सिस्टम से उसे मशीन बंद होने की जानकारी मिली तो वह भागकर मौके पर पहुंचा।  गया। टावर के भीतर चोरों को देख उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


साथ गांव वालों के सहयोग से उन्हें पकड़ने के लिए शोर मचाते हुए टावर को घेरवा लिया। अपने आप को घिरा देख चोर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

इस दौरान लोगों ने दौड़ाकर एक चोर को दबोच लिया। गिरफ्तार चोर विपिन राम मेहनगर थाने के उसरी (पिथौरपुर) गांव का निवासी है।

थानाध्यक्ष तरवां प्रदीप चौधरी ने बताया कि पकड़े गए चोर का संबंधित धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed