फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Casting machine overturned in ditch due to steering failure, one killed

Azamgarh News: स्टेयरिंग फेल होने से खाईं में पलटी ढलाई मशीन, एक की मौत

Sat, 25 Mar 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Casting machine overturned in ditch due to steering failure, one killed
निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुटहना गांव में शुक्रवार की सुबह स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

खुटहना गांव निवासी एक व्यक्ति के घर छत ढलाई हुई थी। जिसके लिए मशीन लगा हुआ था। शुक्रवार की सुबह मशीन एक ट्रैक्टर ट्राली से कहीं और ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर पर चालक के साथ एक मजदूर राधेश्याम (48) निवासी बारीखास थाना निजामाबाद भी सवार था। अभी ट्रैक्टर खुटहना गांव के बाहर ही पहुंची थी कि अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में जाकर पलट गया। इस हादसे में ढलाई करने वाली मशीन पर सवार मजदूर राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed