फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Caste-wise census need of the hour: Anupriya

जातिगत जनगणना समय की जरूरत: अनुप्रिया

Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Caste-wise census need of the hour: Anupriya
सगड़ी के रामनगर के मैदान में अपना दल एस के विजय संकल्प रैली में अभिवादन करती अनुप्रिया पटेल, श्री? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आज दलित और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के कट आफ मार्क्स सामान्य वर्ग से ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में आरक्षण अपनी प्रासंगिकता खो चुका है। यह बात केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को कही। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में रामनगर स्थित मोती लाल नेहरू इंटर कॉलेज में विजय संकल्प जनसभा में अपना दल (एस) की अध्यक्ष ने जातिगत जनगणना करने और ओबीसी कल्याण मंत्रालय बनान की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक तौर पर हमें मजबूत करने के लिए बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर ने हमें आरक्षण तो दिया लेकिन आज भी हमें अपने अधिकार की प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। आज दबे-कुचले समाज के लोगों को विकास की धारा में आने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से ज्यादा अंक लाने पड़े रहे हैं। ऐसे में आरक्षण पर नए सिरे सो सोचने की जरूरत है। एक गंभीर एवं ज्वलंत मुद्दा है। बहुजन समाज के लोगों को एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। जातीय जनगणना वर्तमान समय की जरूरत है। उन्होंने अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर ओबीसी कल्याण मंत्रालय के गठन की मांग की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि दूसरी आजादी के लिए दलित, पिछड़े व आदिवासी समाज को एकजुट होने की जरूरत है। आजमगढ़ सामाजिक न्याय के संघर्ष धरती है। यहां से हमेशा इसकी ऊर्जा मिलती रही है। विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) आजमगढ़ मंडल में सीटें जीतकर डा. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करेगा। 1857 की क्रांति के महानायक राजा जयलाल सिंह, पंडित राहुल सांकृत्यायन, अल्लामा शिब्ली नोमानी व अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की धरती को नमन करते हुए कहा कि अखंड भारत के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जिस सशक्त राष्ट्र की स्थापना की, उसे आजमगढ़ के जवानों ने अपनी कुर्बानी से सींचा है। कारगिल युद्घ में गुलाब पटेल व रामसमुझ यादव ने शहादत दी। आजमगढ़ अपना दल एस के लिए पूरब का द्वार है। डा. सोनेलाल पटेल की कर्मस्थली रही है। सभा की अध्यक्षता श्याम विजय पटेल व संचालन जगन्नाथ पटेल ने किया। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुन्नर प्रजापति, युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव डा. अखिलेश पटेल, पंचायत मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, व्यापार मंच के प्रदेश सचिव रमेश पटेल, युवा मंच का प्रदेश सचिव सुनील सिंह पटेल, चिकित्सा मंच के प्रदेश सचिव डा. अमेरिका सिंह पटेल, अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव अहमदुल्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed