{"_id":"6124e3d58ebc3e7a0d5b780b","slug":"cash-loot-with-grahak-seva-kendra-operator-on-gun-point-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असलहा सटाकर लूट: आजमगढ़ में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे दो लाख, तीन बाइक से फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा सटाकर लूट: आजमगढ़ में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे दो लाख, तीन बाइक से फरार हुए बदमाश
Tue, 24 Aug 2021 05:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 24 Aug 2021 05:50 PM IST
सार
तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रंजीतपट्टी बाजार में यह घटना हुई है।
विज्ञापन
demo
विस्तार
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रंजीतपट्टी स्थित वेस्टर्न यूनियन ग्राहक सेवा केंद्र से बदमाश दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना को तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने अंजाम दिया। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर निवासी शम्स आलम पुत्र शौकत जौनपुर रोड पर स्थित रंजीतपट्टी बाजार में वेस्टर्न यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता है। मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे वह अपने केंद्र पर मौजूद था।
विज्ञापन
इस दौरान तेज बरसात के बीच तीन बाइक सवार लोग शम्स के ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे। शम्स कुछ समझ पाता कि इसी दौरान बदमाशों ने असलहा निकाल कर उसे सटा दिया और काउंटर में रखे दो लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शम्स ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी होते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।