फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cash and goods stolen after breaking hospital lock in Azamgarh

आजमगढ़ के अस्पताल का ताला तोड़ कर नकदी व सामान चोरी

Tue, 09 Jun 2020 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen after breaking hospital lock in Azamgarh
लाटघाट। स्थानीय बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल का ताला चटका कर चोरों ने पांच हजार नकदी के साथ ही सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस केे घटना की सूचना देने के साथ तहरीर भी दी।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार के घाघरा मोड़ पर संजीवनी अस्पताल स्थित है। अस्पताल संचालक डॉ. कृष्ण कुमार सोमवार की रात आठ बजे अस्पताल बंद कर घर चले गए। रात में अज्ञात चोरों ने अस्पताल का ताला तोड़ कर काउंटर में रखे पांच हजार रुपये के साथ ही इन्वर्टर व बैट्री आदि उठा ले गए। सुबह डॉक्टर अस्पताल पहुंचे तो ताला टूटा देख कर उनके होश उड़ गए। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुचुई गांव निवासी डॉ. कृष्ण कुमार ने तत्काल घटना की सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में पांच हजार नकदी व इन्वर्टर और बैट्री चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed