{"_id":"5fa6ce4f8ebc3e9b833788b5","slug":"case-will-be-filed-against-the-homeowner-map-navis-and-the-councilor-azamgarh-news-vns5571523172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी, नक्शा नवीस व सभासद पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामी, नक्शा नवीस व सभासद पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर गृहकर के फर्जी बिल प्रकरण में लीपापोती की कवायद में जुट गई है। नोटिस व उसके आए जवाब के आधार पर ईओ राजपति अविचल ने गृहस्वामी, नक्शा नवीस व एक सभासद पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में जांच के दौरान गृहकर के एक फर्जी बिल का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद से नपा प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जिस व्यक्ति के नाम पर फर्जी बिल कटी हुई थी, नपा प्रशासन ने उसे नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। जवाब आने पर एक सभासद का नाम प्रकाश में आया। फिर नपा ने सभासद को नोटिस जारी किया तो उसमें नपा के एक पूर्व नक्शा नवीस का नाम आया। नपा प्रशासन ने सभासद के जवाब के आधार पर पूर्व नक्शा नवीस को भी नोटिस जारी कर दिया। उसका भी जवाब सामने आया तो वह चौंकाने वाला था। उसने अपने जवाब में लिखा कि एक वर्तमान सभासद व एक सभासद के पति ने उससे नक्शा बनवाया था और अन्य औपचारिकताएं स्वयं पूरी कर लेने की बात कही थी। सभासद पति का नाम भी नोटिस के जवाब में आने के बाद भी नपा प्रशासन ने उसे किनारे कर दिया है और गृहस्वामी, पूर्व नक्शा नवीस व सभासद पर कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। जब कार्रवाई नोटिस व उसके जवाब के आधार पर ही की जा रही है तो एक सभासद पति को क्यों उससे अलग किया जा रहा है, इस पर नपा प्रशासन चुप्पी साध ले रहा है।
000000000000000000
चेयरमैन के करीबी बताये जा रहे सभासद पति
आजमगढ़। नक्शा नवीस ने अपने नोटिस के जवाब में जिस सभासद पति का नाम लिया है, वह चेयरमैन का काफी करीबी व रिश्तेदार बताया जा रहा है। यहीं कारण है कि नपा प्रशासन उसे बचाने में जुट गया है। सूत्र बताते है कि गृहकर बिल के फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी वहीं है और उसे बचाने के चक्कर में नपा प्रशासन इस प्रकरण के पटाक्षेप की कवायद में जुट गई है। जिसके तहत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
00000000000000000000
फर्जी बिल प्रकरण की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। तीन लोगों को नोटिस दी गई थी, जिसके जवाब के आधार पर गृहस्वामी, पूर्व नक्शा नवीस व एक सभासद पर नपा की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। संभवत: सोमवार को तहरीर मुबारकपुर थाने में दे दी जायेगी।
राजपति अविचल, ईओ, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर।