फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case registered against 34 for fraud of Rs 80 lakh

Azamgarh News: 80 लाख की धोखाधड़ी में 34 पर दर्ज हुआ मुकदमा फर्जी तरीके से लोन दिलाने के नाम पर पैसा हड़पने का आरोप

Wed, 20 Nov 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 34 for fraud of Rs 80 lakh
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने 80 लाख के धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए 34 लोग खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर फर्जी तरीके से लोन दिलाने के नाम पर पैसे हड़पने का आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई नगर कोतवाली क्षेत्र के दलसिंगार मुहल्ला निवासिनी रागिनी कपूर पत्नी सोनू सिंह कपूर की तहरीर पर की है। रागिनी कपूर ने कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि वह 2011 से महिलाओं का समूह एकत्र करके संस्था चलाती थी। समूह के नाम से ऋण दिलाने के लिए सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर मुंडा निवासी अश्वनी कुमार उर्फ मनोहर मौर्य पुत्र दयाशंकर सहित 34 लोगों ने अलग-अलग तिथियों पर प्रार्थिनी व समूह की महिलाओं से मुलाकात किया। उन लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि तुम्हारे और समूह की महिलाओं के नाम से करोड़ों रुपया ऋण बैंक के मैनेजर से मिलकर स्वीकृत करा देंगे। प्रार्थिनी व समूह की महिलाएं उपरोक्त लोगों के झांसे में आ गयी। इसी का नाजायज फायदा उठाते हुए प्रार्थिनी व अन्य समूह की महिलाओं से लगभग 80 लाख रुपये धोखाधड़ी करके ऋण स्वीकृत कराकर हड़प लिए। इन लोगों ने मेरा व समूह की महिलाओं का बैंक में खाता खुलवाते समय ही बैंक प्रबंधक के साथ मिलकर साजिश के तहत चेक बुक जारी करवाते समय चेकबुक पर हस्ताक्षर करवा लिया था और उसी हस्ताक्षर युक्त के सहारे स्वीकृत हुए ऋण को अपने संबंधित फर्म व दुकानदारों के नाम से रुपया भेज कर उनसे नगद रुपया प्राप्त कर लिया। इतना ही नहीं मुझे और समूह की महिलाओं को लगातार बैंक में बुलाते थे और कहते थे कि जल्दी ही ऋण पास हो जाएगा, जबकि ऋण पूर्व में ही स्वीकृत हो चुका होता था। जब हमने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तब हम लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। नगर कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed