फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed in the death of a young man due to current

Azamgarh News: करंट से युवक की मौत मामले में मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Sep 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed in the death of a young man due to current
फूलपुर कोतवाली के भेड़िया गांव में शुक्रवार को प्राइवेट नलकूप के लटक रहे बिजली तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई थी तो वहीं उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। मामले में पुलिस ने नलकूप संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

भेड़िया गांव निवासी अखिलेश व उसकी मां शुक्रवार को धान के खेत में पानी चलाने गए थे। इसी दौरान अखिलेश पड़ोस में स्थित प्राइवेट ट्यूबवेल के लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने के चक्कर में मां चनौता भी झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां अखिलेश की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। वहीं मां अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मामले में परिजनों ने टयूबवेल संचालक संजीव मौर्या पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम ही मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद से संजीव घर छोड़ कर फरार हो गया है। पुलिस परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक का भाई रोजीरोटी के लिए बाहर रहता है। जिसके आने का परिजन इंतजार कर रहे है। जिसके चलते शनिवार की शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed