फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed in Aligarh against Joint Director posted in Azamgarh in Rs 5 crore scam

Azamgarh News: पांच करोड़ के घोटाले में आजमगढ़ में तैनात संयुक्त निदेशक पर अलीगढ़ में केस दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed in Aligarh against Joint Director posted in Azamgarh in Rs 5 crore scam
आजमगढ़। करीब पांच करोड़ के घोटाले में आजमगढ़ में तैनात संयुक्त निदेशक (जेडी) दिनेश सिंह पर अलीगढ़ में केस दर्ज किया गया है। विभागीय जांच में पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई। शिक्षा विभाग में 2003 से 2013 तक शिक्षकों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों में पांच करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। इसमें अपर मुख्य सचिव बेसिक की जांच के बाद मंगलवार को बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने उस अवधि में अलीगढ़ में तैनात रहे 11 बीएसए, 30 बीईओ, 10 वित्त अधिकारी समेत 61 अधिकारियों और कर्मचारियों के पद नाम से बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आजमगढ़ तैनात वर्तमान जेडी दिनेश सिंह का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन


अलीगढ़ में वर्ष 2003 से 2013 तक 520 शिक्षकों के डमी खाते खोले गए। इसके बाद उनमें चार करोड़ 92 लाख 39 हजार 749 रुपये का लेनदेन किया गया। जबकि शिक्षक न तो आवेदन करते थे न ही बीएसए कार्यालय आते थे। कुछ मामलों में जब शिक्षक के खाते में पैसे आ जाते तब कार्यालय का कर्मचारी उनके पास जाकर गलती से खाते में पैसा आ गया कहकर वापस करने को कहता। इसके बाद शिक्षक बैंक से पैसे निकालकर कर्मचारी को दे देते थे। कुछ डमी खातों में से आरोपी पैसे निकाल कर उसका उपयोग करते रहे।
विज्ञापन

शिक्षक के खाते में 35 बार में 34 लाख रुपये भेजे तो हुआ खुलासा
जीपीएफ का यह घोटाला वर्ष 2020 में तब सामने आया जब टप्पल के शिक्षक जगदीश प्रसाद के खाते में 35 बार में 34 लाख रुपये भेजे गए। इसके बाद जिला स्तर पर जांच शुरू हुई। जांच में तत्कालीन अधिकारियों और पटल सहायकों की संलिप्तता सामने आई थी। इस दौरान अलीगढ़ में बीएसए के रूप में दिनेश सिंह ने भी कार्य किया था। इनकी संलिप्तता भी प्रकाश में आई। इस मामले में अब उनके ऊपर भी अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं विभाग की मानें तो जिस समय यह मामला प्रकाश में आया था उस समय वर्तमान संयुक्त निदेशक (जेडी) दिनेश सिंह ही अलीगढ़ में बीएसए थे। वह 26 नवंबर 2002 से 23 जनवरी 2004 तक वहां पर कार्यरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जीपीएफ घोटाले के प्रकरण में क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। जेडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, इस बारे में अभी पता नहीं। पता करते हैं क्या मामला है।
-डॉ. महेंद्र देव, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed