{"_id":"5f7b18298ebc3e9bce613b48","slug":"case-filed-for-threatening-and-demanding-extortion-on-kuntu-in-azamgarh-azamgarh-news-vns5510645115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में कुंटू पर धमकी देने व रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में कुंटू पर धमकी देने व रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह पर जीयनपुर कोतवाली में धमकी देने और रंगदारी मांगने के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमे में कुंटू के अलावा उसके छह समर्थकों और दूसरे में एक समर्थक को भी नामजद किया गया है। एक प्रकरण बीएलओ की ड्यूटी लगाने का है तो दूसरा रंगदारी मांगने का है।
जीयनपुर कोतवाली में दर्ज पहला मुकदमा सगड़ी तहसील के निर्वाचन कार्यालय में बीएलओ की ड्यूटी लगाने वाले आदर्श सिन्हा निवासी सिविल लाइंस थाना शहर कोतवाली ने दर्ज कराया। तहरीर में बताया कि अपने मनपसंद के बीएलओ की ड्यूटी लगवाने के लिए शिव कुमार यादव निवासी खतीरपुर थाना कोतवाल जीयनपुर उसके पास आया और मोबाइल से जेल में बंद कुंटू सिंह से बात कराई। कुंटू सिंह ने उसे बीएलओ की ड्यूटी न लगाने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरा मुकदमा जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ गांव निवासी रंजीत सिंह ने दर्ज कराया। तहरीर में उसने बताया कि कुंटू सिंह के समर्थकों ने उसे रास्ते में रोका और जेल में बंद कुंटू सिंह से मोबाइल पर बात कराई। कुंटू सिंह ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी। कुंटू से बात कराते वालों में रिजवान व एहसान निवासी समुद्रपुर, रामविजय व दुर्ग विजय निवासी भदीर थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद मऊ, सुरेंद्र यादव निवासी घुसवा व विजय निवासी हसनपट्टी थाना कोतवाली जीयनपुर शामिल हैं।
दोनों प्रकरणों की शिकायत मेरे पाई आई थी, जिसके आधार पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। मुकदमा दर्ज करा कर विवेचना कराई जा रही है। विवेचना में आरोप की पुष्टि होने पर सभी पर गैंगेस्टर लगाया जाएगा और उनकी संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। - सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़