{"_id":"618d58c1b665a86bbb582e14","slug":"case-filed-against-three-including-harvester-driver-azamgarh-news-vns6220587124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्वेस्टर चालक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्वेस्टर चालक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के लौदह ईमादपुर गांव में बुधवार की देर रात हार्वेस्टर संचालक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। पुलिस बृहस्पतिवार की शाम तक हत्या व दुर्घटना को लेकर उलझी रही वहीं मृतक के भाई ने हार्वेस्टर चालक समेत चार के खिलाफ नामजद तहसील थाने पर दिया है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी मनोज राय हार्वेस्टर संचालक है। बुधवार को उनका हार्वेस्टर मेंहनगर थाना क्षेत्र में गया हुआ था। हार्वेस्टर पर चालक, मुनीब के अलावा दो हेल्पर तैनात थे। मुनीब ने बुधवार की रात मनोज राय को फोन कर बताया कि बेयरिंग टूट गई है। जिस पर मनोज राय बाइक से रात 10 बजे के लगभग मौके पर पहुंचा। जहां मशीन को देख कर बनवाने की बात उसने कही। इसी बीच परिजनों को फोन कर सूचना दी गई कि हार्वेस्टर के नीचे आने से मनोज रायक ी मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर उन्होंने देखा कि मनोज राय के आंख के नीचे काफी चोट लगी थी, जिससे उनकी एक आंख बाहर निकल आई थी। मृतक के भाई मधुसूदन राय ने हार्वेस्टर चालक हरबाज, हेल्पर गुरूदत्त, मनुब नदीम समेत चार के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पुलिस नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। फिलहाल पुलिस हत्या व दुर्घटना को लेकर उलझी हुई है।