फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against three including executive

Azamgarh News: अधिशासी अभियंता समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including executive
इंटरप्राइजेज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) साफ्टवेयर पर फर्जी बिल लगाकर करोड़ों रूपए भुगतान के मामले में निलंबित किए गए अधिशासी अभियंता द्वितीय समेत तीन लोगों के खिलाफ शुक्रवार को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता प्रथम ने उक्त केस पंजीकृत कराया।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम की ओर से ओएंडएम मद से विद्युत उपकरणों की खरीद के साथ ही मरम्मत का भी कार्य कराया जा रहा है। भुगतान के लिए ईआरपी पर बिल को अपलोड किया जाना था। जिससे कि संबंधित एजेंसियों का भुगतान कराया जा सके। ईआरपी पर अधिशासी अभियंता द्वितीय कार्यालय से भी भुगतान के लिए बिल अपलोड किया गया था। इसकी प्रबंध निदेशक वाराणसी के निर्देश पर तीन जांच समिति का गठन कर जांच कराई गई। जिसमें यह मामला कूटरचित पाया गया। अधिशासी अभियंता व कर्मचारियों द्वारा कूटरचित प्रपत्रों को ईआरपी पर अपलोड कर विभिन्न एजेंसियों को 138278904 का भुगतान करने का प्रयास कर निगम को वित्तीय हानि पहुंचाने की कोशिश की थी। बिलों पर एजेंसियों को भुगतान करने के लिए अधिशासी अभियंता ने हस्ताक्षर भी किया था।
विज्ञापन

मामले में प्रबंध निदेशक वाराणसी शंभू कुमार ने एक्सईएन, कार्यकारी सहायक व सहायक लेखाकार को निलंबित कर दूसरे जिलों से संबद्ध कर दिया था। इसके बाद प्रबंध निदेशक के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता प्रथम एपी सिंह ने डिवीजन द्वितीय के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह, सहायक लेखाकर महताब आलम व कार्यकारी सहायक सूर्यप्रकाश सिंह के विरूद्ध शहर कोतवाली में शुक्रवार को फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया। डिवीजन प्रथम के अधिशासी अभियंता एके सिंह को द्वितीय डिवीजन के एक्सईएन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण के प्रबंध निदेशक का निर्देश के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर डिवीजन द्वितीय के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह, सहायक लेखाकर महताब आलम व कार्यकारी सहायक सूर्य प्रकाश सिंह के विरूद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन पर ईआरपी पर फर्जी बिल अपलोड कर एजेंसियों को करोड़ों रूपए भुगतान करने की कोशिश की गई थी। -एपी सिंह, अधिक्षण अभियंता प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed