{"_id":"67227f2ba21a11035800dd14","slug":"case-filed-against-four-people-including-a-doctor-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-122693-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चिकित्सक सहित चार पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चिकित्सक सहित चार पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
आजमगढ़। जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा करने के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने चिकित्सक सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
मामले में पीड़ित शिमम सिंह निवासी भीमलपुर थाना महाराजगंज ने अपने अधिवक्ता विंध्यवासिनी प्रसाद तथा प्रेम प्रकाश सिंह के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़ित ने कोर्ट को बताया कि मड़या मोहल्ले में 140 कड़ी जमीन उनकी पुश्तैनी थी। पिता के मरने के बाद जमीन का मालिक शिवम सिंह हो गया।
इस जमीन के बगल में एक हॉस्पिटल के मालिकों ने जमीन को खरीदने का प्रस्ताव रखा। जब हम लोगों ने बेचने से इनकार कर दिया। तब इस जमीन को अस्पताल के मालिकों आलोक, अनूप, पीयूष और इंदु बाला ने एक फर्जी बैनामा 2012 में किसी अशोक कुमार से करा लिया। जबकि रेवेन्यू रिकॉर्ड में कहीं भी अशोक कुमार का नाम बतौर मालिक नहीं दर्ज था।
विज्ञापन
मामले के तथ्यों के अवलोकन के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 19 सोनम गौतम ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। वहीं पीयूष ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी नहीं आया है। अगर ऐसा है तो उनकी लीगल टीम इसे देखेगी।