फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against four in head murder case, police engaged in search

प्रधान हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 16 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four in head murder case, police engaged in search
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र में बांसगांव के प्रधान सत्यमेव जयते व पुलिस की गाड़ी से मृत बालक सूरज का शव पीएम के बाद गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। भारी फोर्स व अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों के शव अलग-अलग कब्रिस्तानों में दफन किए गए। वहीं मृतक प्रधान के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। लाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। वहीं एसपी ने गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। घटना के दूसरे दिन पूरे क्षेत्र में माहौल शांत रहा और पुलिस व पीएसी के जवान चक्रमण करते नजर आए।
विज्ञापन

बांसगांव के प्रधान सत्येव जयते उर्फ पप्पू राम पुत्र सुखराम की बदमाशों ने घर से बुला कर गांव स्थित श्री कृष्ण पीजी कालेज के पास गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश मृत प्रधान के घर पहुंच कर घटना की सूचना दिए और फिर भाग निकले। प्रधान की हत्या की जानकारी होने पर भारी संख्या में पुलिस बल गांव की ओर रवाना हुई। इसी दौरान पुलिस की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर बोगरिया चौकी के पास 12 वर्षीय सूरज को रौंद दिया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित लोगों ने प्रधान के हत्यारोपी के घर पर तोड़फोड़ करने के साथ ही बोगरिया चौकी पर भी तोड़फोड़ व आगजनी की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस महकमे को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि 20 से 25 राउंड फायरिंग भी पुलिस की तरफ से की गई। वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस टीम पर जम कर पथराव किया। रात दस बजे पुलिस ग्रामीणों को शांत करा सकी और दोनों शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद दोनों शव शनिवार को गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। भारी फोर्स व अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों शवों को अलग-अलग कब्रिस्तानों में दफन किया गया। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। नामजद आरोपियों में भोलू उर्फ विवेक सिंह पुत्र विजेंदर सिंह, सूर्यांश कुमार दुबे पुत्र गुड्डू दुबे, विजेंद्र उर्फ गप्पू पुत्र राम नगीना सिंह, वसीम पुत्र मुस्तफा उर्फ टमाटर शामिल हैं। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई। एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शी समेत अन्य आलाधिकारी दिन भर क्षेत्र में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed