फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against 51 people including 21 named accused for blocking the road

Azamgarh News: सड़क जाम करने के आरोप में 21 नामजद समेत 51 पर केस दर्ज

Wed, 11 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 51 people including 21 named accused for blocking the road
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गोरखपुर राजकीय मार्ग पर महुला पुलिस चौकी के सामने सोमवार की दोपहर दो बजे मुजार सुरैना गांव के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। इसे लेकर पुलिस ने 21 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुजार सुरैना गांव में सरकारी जमीन को लेकर ग्राम प्रधान धनंजय सिंह पटेल और झारखंडे राम प्रबंधक के बीच विवाद हो गया। महुला पुलिस चौकी प्रभारी विवेक सिंह टीम के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्राम प्रधान को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रौनापार थाने ले जाया गया। इससे नाराज ग्रामीणों, जिसमें महिलाएं और पुरुषों ने महुला पुलिस चौकी के सामने राजकीय मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना अध्यक्ष जीयनपुर जितेंद्र सिंह, लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खान, थाना अध्यक्ष रौनापार अनुपम जायसवाल, तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे, और नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आधे घंटे तक चले जाम को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर समाप्त करा दिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। ग्रामीणों ने सोमवार को आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आम जनता को परेशानी होती है। इस मामले में 21 लोगोंं के खिलाफ नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। सभी की पहचान वीडियो फुटेज से की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed