फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case against 14 on black marketing of urea in Azamgarh

सीएम योगी की सख्ती का असर, आजमगढ़ में यूरिया की कालाबाजारी पर 14 पर केस

Thu, 27 Aug 2020 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 27 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Case against 14 on black marketing of urea in Azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले में 8 हजार बोरी से अधिक यूरिया की कालाबाजारी के मामले में बुधवार को 14 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर कराई गई। इसमें एआर कोआपरेटिव ने 11 और जिला कृषि अधिकारी ने 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में रासुका की भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उर्वरकों की ब्रिकी अब संबंधित एसडीएम की देखरेख में सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन


जिले में उर्वरक की कमी होने के बाद डीएम राजेश कुमार ने उर्वरक के 20 बड़े खरीदारों की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला गन्ना अधिकारी और भूमि संरक्षण अधिकारी ऊसर सुधार की टीम बनाई थी। जांच में पाया गया आठ क्रेताओं ने हजारों बोरी यूरिया की खरीद की है।
विज्ञापन


जांच में तीन सचिव और तीन निजी दुकानदारों की मिलीभगत भी सामने आई। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने तीनों निजी उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। वहीं एआर कोआपरेटिव ने भी तीन सचिवों और आठ खरीदारों के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में कालाबारी की पुष्टि होने पर तीन समितियों के सचिव, तीन निजी उर्वरक  विक्रेता और आठ किसानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। यदि जेल से निकलने के बाद फिर कालाबाजारी की कोशिश की जाती है तो रासूका की भी संस्तुति की जाएगी।

नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed