{"_id":"6322234d559f9b1b0265c77c","slug":"case-against-11-people-including-former-minister-azamgarh-news-vns6741322177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री समेत 11 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री समेत 11 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
आजमगढ़। एक आपराधिक मुकदमे में अदालत के आदेश के लगभग तीन वर्ष बाद बिलरियागंज थाना पुलिस ने पूर्व मंत्री कुसुम राय समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर जेसीबी मशीन से दीवार गिराने व नौ हजार रुपये लूट का आरोप है।
घटना बिलरियागंज थानाक्षेत्र के मानपुर पटवथ कौतुक की है। इस संबंध में गांव निवासी विज्ञान रत्न राय ने घटना के संबंध में अदालत में मुकदमा दर्ज किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके अनुसार आवेदक के चाचा विजय कुमार राय स्वयंसेवी संस्था राष्ट्रीय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान मानपुर के मंत्री हैं। उनके द्वारा दीनबंधु अस्पताल संचालित किया जाता है।
2019 में 22/23 अक्तूबर की रात लगभग 12 बजे विंदवल गांव निवासी एहरार अहमद उर्फ अल्लन, तारिक अनवर उर्फ अन्नू पुत्र अनवार, जियाउद्दीन पुत्र निहालुद्दीन, श्रवण कुमार राय पुत्र स्व. महातम राय, मंजू राय पत्नी श्रवण कुमार राय, रूद्र प्रकाश राय पुत्र इंद्रासन राय, रमेश राय पुत्र सूर्यदेव राय व रौनापार थाने के जोकहरा गांव निवासी अनिल राय पुत्र स्व. रामप्यारे राय, गौरव राय पुत्र अनिल राय, किरनबाला पत्नी अनिल राय एक राय होकर आए और अस्पताल के भवन की चहारदीवारी को जेसीबी से गिराने लगे।
विज्ञापन
इसमें संस्था का लैपटाप, संस्था से संबंधित 30 वर्षों के अभिलेख व 9 हजार रुपये नगदी लूट ले गए। मकान नष्ट होने से तीन लाख का नुकसान हुआ। इस संबंध में बिलरियागंज थाना पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी गई। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आवेदक ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।