फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   carrying a reward of 25 thousand rupees was injured in the encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल: लड़की से छेड़खानी मामले में समझौते के लिए परिवार पर की थी फायरिंग, गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 02:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 02 May 2024 02:24 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के देवगांव पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बदमाश विकास यादव लड़की से छेड़खानी और उसके परिजनों पर फायरिंग करने के मामले में फरारी काट रहा था।

विज्ञापन
carrying a reward of 25 thousand rupees was injured in the encounter
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शातिर अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। देवगांव कोतवाली के आईटीआई कालेज लफिया के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली पर 26 अप्रैल को एक महिला ने तहरीर दिया था कि रणमो गांव निवासी विकास यादव ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की थी। इस बाबत उसने गंभीरपुर थाने पर मुकदमा भी पंजीकृत कराया। उक्त मुकदमें में सुलह-समझौते के लिए अभियुक्त विकास यादव ने 22 अप्रैल को उसे जान से मारने की धमकी दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की नियत से उस पर फायरिंग भी कर दी थी।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। बुधवार को पुसिल को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी विकास यादव आईटीआई कालेज लफिया के  पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम गायत्री मोड़ पर पहुंच गई और अभियुक्त के आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में एक बाइक सवार युवक काफी तेजी से पल्हना बाजार की तरफ जाता दिखा। जिस पर पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। दोनों तरफ से घिर जाने पर विकास ने एक सुनसान रास्ते पर मुड़ने का प्रयास किया, तभी बाइक लेकर गिर गया। इसके बाद वह पैदल ही भागने लगा। पुलिस टीम जैसे ही उसके पास पहुंची, उसने तमंचा से फायर झोंक दिया। 


पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तत्काल सीएचसी लालगंज इलाज के लिए भेजा। उसके पास से पुलिस ने रिवॉल्वर व कारतूस के साथ ही बाइक बरामद किया। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी होने के साथ ही 25 हजार का इनामी था। उस पर विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed