फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   careful Action will be taken if black film is put on vehicles: SP

सावधान ! वाहनों पर लगाई काली फिल्म तो होगी कार्रवाई : एसपी

Tue, 20 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
careful  Action will be taken if black film is put on vehicles: SP
आजमगढ़। काली फिल्म लगाने वाले दुकानदारों और वाहन स्वामियों की अब खैर नहीं। यदि दुकानदारों द्वारा काली फिल्म लगाते पकड़े गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सड़कों पर काली फिल्म लगाकर वाहन चलते दिखाई दिए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी यातायात सुधीर जयसवाल ने निर्देश पर दुकानदारों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। यातायात प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार जिन वाहनों पर संबंधित निर्माता कंपनी ने तय मानक के अनुसार काले शीशे लगे हैं वही वैध हैं। अगर कोई गाड़ी के शीशे पर अलग से ब्लैक फिल्म चढ़ाता है तो उसे किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी, बल्कि कार्रवाई होगी। यदि वाहनस्वामी अपने गाड़ी पर अलग से काली फिल्म लगाता है तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नरौली के सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि वह किसी भी वाहन पर काली फिल्म न लगाए। यदि किसी भी दुकानदार द्वारा ब्लैक अपारदर्शी फिल्म लगाया गया तो उनके विरूद्घ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed