फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Career hubs will be built in schools, guidance will be given to students

Azamgarh News: विद्यालयों में बनेंगे कॅरिअर हब, छात्रों को दिया जाएगा मार्गदर्शन

Fri, 27 Sep 2024 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Career hubs will be built in schools, guidance will be given to students
आजमगढ़। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कॅरिअर हब की कक्षाओं का निर्माण कर छात्रों को उनके पसंदीदा क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की जानकारी दी जाएगी। इसके संचालन के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल शिक्षक नामित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 26 राजकीय विद्यालयों में कॅरिअर हब बनाने का उद्देश्य छात्रों को उनकी क्षमताओं एवं रुचियों के अनुरूप विभिन्न रोजगार के अवसरों को जानने, मार्गदर्शन प्राप्त करने के साथ ही अपने लिए बेहतर कॅरिअर चयन करने में मदद मिलेगी। इसके लिए समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से कॅरिअर हब बनाने के लिए धनराशि भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रति विद्यालय शिक्षक-अभिभावक बैठक और कॅरिअर मेला लगाकर अभिभावकों को भी छात्रों के लिए बेहतर कॅरिअर के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में कॅरिअर क्लब का गठन कर प्रधानाचार्य को उसका अध्यक्ष बनाया जाएगा। विद्यालय के छात्र एवं शिक्षक इसके सदस्य बनेंगे। विद्यालयों में प्रोजेक्टर, कम्प्यूटर, लैपटाप, मोबाइल आदि के माध्यम से कॅरिअर से संबंधित वीडियो भी दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में कॅरिअर हब बनाने की तैयारियां जल्द शुरू की जाएगी। इसमें नोडल शिक्षक के साथ विषय विशेषज्ञ की सहायता से छात्र पढ़ाई के साथ ही विभिन्न रोजगार के बारे में जानकारी ले सकेंगे। यह उनके भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। - वीरेंद्र प्रताप सिंह, एडीआईओएस आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed