फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car overturns after tyre burst, four injured

Azamgarh News: टायर फटने से पलटी कार, चार घायल

Sun, 30 Nov 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Car overturns after tyre burst, four injured
12 बरदह के जिवली बाईपास मोड़ पर दुर्घटना के बाद पलटी कार। संवाद
बरदह। थाना क्षेत्र के जिवली बाईपास मोड़ पर रविवार की भोर में सड़क हादसे में चार चार लोग घायल हो गए। हदीसा रामपुर गांव से बरात में शामिल होकर राजपुर थाना धूमनगंज, प्रयागराज लौट रहे लोग कार से यात्रा कर रहे थे। रात करीब तीन बजे कार का टायर फट गया। इसके बाद कार वॉचिंग टावर से टकराकर पलट गई। घायलों में आशुतोष कृष्ण (24), अजय (25), आकाश सिंह (26) और उज्ज्वल (22) शामिल हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी चोरसांड, जौनपुर पहुंचाया गया। डॉ. दिनेश ने बताया कि आकाश और उज्ज्वल को ज्यादा चोट आई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि सभी लोग अभय प्रताप सिंह की शादी से लौट रहे थे। घटना के बाद पीछे से आ रही दोस्तों की गाड़ी ने मदद की। थानाध्यक्ष बरदह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। सभी घायल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed