फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car going in the wedding procession overturned in the canal half a dozen injured

Azamgarh News : बारात में जा रही कार नहर में पलटी, आधा दर्जन घायल, अतरौलिया के एदिलपुर के पास हुआ हादसा

Thu, 13 Feb 2025 04:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

 अनियंत्रित कार के नहर में गिरने से आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
Car going in the wedding procession overturned in the canal half a dozen injured
नहर में गिरी कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तरौलिया थाना क्षेत्र के एदिलपुर स्थित नहर में बुधवार की रात लगभग 11 बजे अनियंत्रित कार नहर में पलट गई। इससे कार में सवार लोग घायल हो गए। हालांकि नहर में पानी कम होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। 

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर पटवारी गांव निवासी स्व. राजकिशोर राजभर के पुत्र अमरनाथ राजभर की शादी अतरौलिया थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी मुन्नीलाल राजभर की पुत्री अजीता से तय हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार को बारात तय समय पर दादर गांव में पहुंच गई लेकिन कार सवार तीन लोग रास्ता भटक गए। इसके वजह से वह लोग इधर-उधर काफी देर तक घूमते रहे। वह लोग लगभग ग्यारह बजे के करीब एदिलपुर स्थित नहर के पास पहुंचे और मोड़ की जानकारी न होने के चलते कार नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार पूरी तरह से पलट गई। कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। हालांकि किसी तरह से वह लोग कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। सुबह होते ही यह जानकारी जब गांव वालों को हुई तो भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार को किसी तरह से नहर से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed