{"_id":"6696f1dba3dadd473a0b1c94","slug":"car-collides-with-tree-while-trying-to-save-bike-rider-bullion-businessman-dies-son-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-118023-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई कार, सराफा व्यवसायी की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई कार, सराफा व्यवसायी की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव के समीप मंगलवार को बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सराफा व्यवसायी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सौ शय्या अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुत्र की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी अनिल सेठ (55) पुत्र स्व. शंकर सेठ सराफा कारोबारी हैं। देवगांव में उनकी आभूषण की दुकान है। वह कई साल से अपने परिवार के साथ जौनपुर में रहते हैं। प्रतिदिन वह देवगांव स्थित अपनी दुकान पर आते हैं। मंगलवार को भी वह घर से अपने बेटे शिवम सेठ के साथ दुकान के लिए निकले थे। वह देवगांव-जीवली मार्ग पर चौकी गांव के समीप पहुंचे ही थे तभी अचानक सामने एक बाइक आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई और सड़क से उतरकर बगल में लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर सौ शय्या हॉस्पिटल लालगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने अनिल सेठ को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवम की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लालगंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।