फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car collides with auto, innocent child returning after treatment dies, four injured

Azamgarh News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, इलाज कराकर लौट रहे मासूम की मौत, चार घायल

Thu, 06 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Car collides with auto, innocent child returning after treatment dies, four injured
सरायमीर। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें एक मासूम की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मिर्जापुर निवासी इंद्रेश अपने बेटे हर्षित को दवा दिलाकर अलीगढ़ से लौट रहे थे। वह सरायमीर स्टेशन पर उतरकर ऑटो से ग्राम मिर्जापुर थाना निजामाबाद जा रहे थे। तभी काॅलेज बीनापारा बहुचा के पास तेज गति से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें इंद्रेश उनके बेटे हर्षित, साली खुशबू और साले आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल फूलपुर ले जाया गया। जहां हर्षित (3) की हालत नाजुक होने पर उसे फूलपुर सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed