फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car collided with tree while breaking pole, businessman dies

पोल तोड़ते हुए पेड़ से टकराई कार, व्यापारी की मौत

Tue, 21 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tree while breaking pole, businessman dies
म प्रकाश गुप्ता, सिधारी थाना क्षेत्र दुर्घटना में मृतक।-फाइल फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार चला रहे प्लाइवुड व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खंदौरा गांव के पास सिक्स लेन पर टायर फट जाने से कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई और एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के सिधारी मुहल्ले के ओम प्रकाश गुप्ता (70) प्लाइवुड व्यवसायी थे। मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे वह इटौरा से कार से लौट रहे थे। छतवारा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकसम सभाऊपुर गांव निवासी राकेश चौबे कार से सुल्तानपुर गए थे। मंगलवार की सुबह वे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पकड़ कर वापस लौट रह थे। पवई थाना क्षेत्र के खंदौरा गांव के पास अचानक वैगरान का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में आशु चौबे (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता राकेश चौबे ने पुलिस से पीएम न कराने का अनुरोध किया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के धक्के से दो छात्राएं घायल
आजमगढ़। दीदारगंज थाना के खरसहन खुर्द गांव के पास 102 एंबुलेंस की चपेट में आकर स्नातक की दो छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। उनको जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक पलटने से एक युवक घायल हो गया।
खरसहन खुर्द गांव निवासिनी रंजना यादव व प्रियंका यादव मंगलवार को कालेज जा रही थीं। गांव के पास ही 102 एंबुलेस उनको धक्का मारते हुए भाग गया। भाजपा के जिला मंत्री रामस्वारथ राजभर ने दौड़ाकर एंबुलेंस को पकड़ लिया। उसी से छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले गए। प्राथमिक उपचार उनको जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने पीएचसी पर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन चालक दीवार फांद कर भाग निकला।

भीरा बाजार के पास दूसरी बाइक को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार पलट गया। बाइक पर सवार दो वर्षीय मासूम बच्च तो बाल-बाल बच गया लेकिन बाइक चला रहे 30 वर्षीय युवक को गंभीर चोट आईं।

सिधारी थाना क्षेत्र के छतवार में सड़क दुर्घटना में छतिग्रस वाहन।

सिधारी थाना क्षेत्र के छतवार में सड़क दुर्घटना में छतिग्रस वाहन।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed