फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car collided with Hydra crane, two killed, four injured

हाइड्रा क्रेन से टकराई कार, दो की मौत, चार घायल

Sun, 28 Nov 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Car collided with Hydra crane, two killed, four injured
आजमगढ़। कंधरापुर थाना अंतर्गत दुल्हपार (किशुनदासपुर) गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की शाम सात बजे हाइड्रा क्रेन व कार की टक्कर में दो की मौत हो गई। वहीं कार सवार चार अन्य गंभीररुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे ंभर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुबारपुर थाना क्षेत्र के पूरारानी मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय रमेश जायसवाल पुत्र केदार जायसवाल वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए कार से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सुल्तानपुर जा रहे थे। कार में उनके साथ चालक श्रीराम के अलावा 40 वर्षीय विजय जायसवाल पुत्र अशोक, 16 वर्षीय वैभव पुत्र विजय, 6 वर्षीय मून पुत्र अजय निवासी कटरा थाना मुबारकपुर व आशीष दूबे पुत्र शिव प्रसाद निवासी लालचौक मुबारकपुर सवार थे। सठियांव से कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़ी थी। अभी कार कंधरापुर थाना अंतर्गत दुल्हपार गांव के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही हाइड्रा क्रेन से कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में रमेश व चालक श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय रास्ते से गुजर रहे डॉ. मनीष त्रिपाठी की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी तो वे अपनी कार रोक कर मौके पर उतरे और सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायलों को कार से बाहर निकाल कर मौके पर रमेश व श्रीराम का इलाज भी करने का प्रयास किया। कुछ ही देर में कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना मुबाकरपुर कस्बा पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed