फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Capacity of 2232 transformers increased in six distribution sections

Azamgarh News: छह वितरण खंडों में 2232 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ी

Fri, 06 Mar 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 2232 transformers increased in six distribution sections
आजमगढ़। जिले में 2232 वितरण ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। विभाग का दावा है कि इससे गर्मी के दिनों में ट्रांसफाॅर्मरों पर पड़ने वाले अतिरिक्त लोड में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। जिले में विभिन्न क्षमता के लगभग 40 हजार वितरण ट्रांसफाॅर्मर स्थापित हैं, जिनके माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। नए घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मरों पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोड पड़ने लगा था। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो जाते थे, जिससे बार-बार फाल्ट और ट्रांसफाॅर्मर डैमेज होने की घटनाएं सामने आती थीं। इससे निपटने के लिए वितरण खंड शहर, लालगंज, सगड़ी, मुबारकपुर, फूलपुर, कप्तानगंज में निगम की तरफ से ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की योजना तैयार की थी। इसके तहत छोटे क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मरों को हटाकर उनकी जगह अधिक क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए। चिह्नित 2232 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने की घटनाओं में भी कमी आएगी। इसके अलावा बिजनेस प्लान में चिह्नित ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का काम चल रहा है।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली की मांग काफी बढ़ जाती है। ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ने से उन पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम होगा। ट्रांसफाॅर्मर भी कम डैमेज होंगे। लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। -- घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed