फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Candidates will upload their resumes, companies will contact them directly

Azamgarh News: अभ्यर्थी अपलोड करेंगे बायोडाटा, कंपनियां खुद करेंगी संपर्क

Wed, 22 Jul 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Candidates will upload their resumes, companies will contact them directly
आजमगढ़। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नई पहल की गई है। कौशल विकास मिशन की ओर से ब्लू डॉट्सएआई साफ्टवेयर की शुरुआत होने वाली है। बेरोजगार युवा अपना बायोडाटा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनियां भी होंगी। वे अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं से संपर्क कर सकेंगी। आईटीआई हर्रा की चुंगी के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि इस नए प्लेटफार्म के संबंध में वर्चुअल मीटिंग हो चुकी है। अगले महीने तीन अगस्त को लखनऊ में इसकी कार्यशाला भी है। उन्होंने बताया कि यह पहले मंडल स्तर पर शुरू होगा। ब्लू डॉट्स एक निजी क्षेत्र की कंपनी है। कौशल विकास मिशन और ब्लू डॉट्स के बीच एमओयू हुआ है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं, महिलाओं और कुशल श्रमिकों को उनके आस-पास उपलब्ध रोजगार के अवसरों से सीधे जोड़ना है। इसके माध्यम से उन्हें अपने क्षेत्र में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी मोबाइल पर आसानी से मिलेगी। स्थानीय एमएसएमई और उद्योगों को भी अपने आस-पास के योग्य व प्रशिक्षित युवाओं की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed