{"_id":"624b3e175a0ab12b7b653431","slug":"campaign-to-connect-children-of-deprived-district-with-school-started-azamgarh-news-vns6466300188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से वंचित जनपद के बच्चों को स्कूल से जोड़ने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से वंचित जनपद के बच्चों को स्कूल से जोड़ने का अभियान शुरू
विज्ञापन
आजमगढ़। साक्षरता दर में पिछड़े जिलों को मुख्यधारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्रावस्ती जनपद से प्रदेशव्यापी स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय उकरौड़ा समेत जनपद के अन्य विद्यालयों में इसका सीधा प्रसारण किया गया। वहीं सर्व शिक्षा अभियान को गति प्रदान करने व अधिक से अधिक नामांकन के लिए जिलेभर में जागरूकता रैली निकाली गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद श्रावस्ती में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय उकरौड़ा में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर ‘‘स्कूल चलो अभियान’’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि करीब दो साल तक कोरोना महामारी के कारण बच्चों का पठन-पाठन काफी प्रभावित हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी जनपद में करीब 29 हजार बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में बढ़ा है। उन्होने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन तभी बढ़ता है जब अभिभावक समझते हैं कि निजी विद्यालयों की अपेक्षा परिषदीय विद्यालयां में भी अच्छे अध्यापकों के माध्यम से पठन-पाठन में काफी इजाफा हो रहा हैं और हमारे बच्चों की पढ़ाई अच्छी हो सकती है। उन्होने कहा कि जो बच्चे पढ़ाई से पिछले एक या दो साल से नहीं जुड़ पाए हैं, उनको स्पेशल क्लासेस देकर उनको सामान्य स्तर पर लाएंगे।
15 दिन के बाद दोबार नामांकन की लेंगे जानकारी : कमिश्नर
आजमगढ़। मंडलायुक्त ने प्रधानाचार्या को बुलाकर पूछा कि किस तरह से बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन होगा एवं किसी प्रकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाएगी। उन्होने कहा कि मैं 15 दिन बाद फिर आउंगा एवं बच्चों के नामांकन की संख्या व गुणवत्तायुक्त शिक्षा के बारे में जानकारी लूंगा। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कहा कि अध्यापक छात्रों को अपना बच्चा समझकर पढ़ायें, बच्चे देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर व डीएम ने किया सम्मानित
आजमगढ़। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने अधिक अंक पाने वाले छात्र प्रियांशु यादव, राजनंदनी, जिया, अभिषेक प्रजापति, अंजली भारती, चन्दा चौहान आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी को बैच, मोमेंटों एवं कैप पहनाकर स्वागत किया गया। इसी के साथ ही जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया।