फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Campaign put on the back burner; encroachment returns to urban railway tracks.

Azamgarh News: ठंडे बस्ते में अभियान, शहरी की पटरियों पर फिर अतिक्रमण

Thu, 24 Sep 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Campaign put on the back burner; encroachment returns to urban railway tracks.
महिला अस्पताल गेट के सामने सड़क तक लगी दुकानें।संवाद
शहर में अतिक्रमण हटाने का नगर पालिका का अभियान ठंडे बस्ते में जाने से सड़क पटरियों पर दोबारा कब्जा हो गया है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने सड़क और फुटपाथ तक सामान फैला रखा है, वहीं, ठेला और खोमचे वाले भी सड़क की पटरियों पर दुकानें सजाए हुए हैं।
विज्ञापन

इसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के गेट के ठीक बगल में फल की दुकानें सड़कों तक सजी रहती हैं। इससे मरीजों, तीमारदारों व एंबुलेंस को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

यही हाल सिधारी हाइडिल चौराहा से गाजीपुर जाने वाले मार्ग का है। ठेले वालों के अतिक्रमण के कारण सवारी भरने के लिए वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां एक वर्ष पूर्व अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन फिर से पटरी पर कब्जा हो गया है। सिधारी पुल पर आवागमन के लिए बने फुटपाथ पर सब्जी, कपड़े और फल की अस्थायी दुकानें लग रही हैं। नगर पालिका चौराहे पर भी दुकानदारों ने सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है।
शहर निवासी विनोद जायसवाल, अरविंद सेठ, अजय यादव ने बताया कि पिछले साल अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला था, लेकिन अब बंद है। इसके कारण फिर से पटरियों व सड़कों तक अतिक्रमण हो गया है। अतिक्रमण के कारण लोग सड़कों पर वाहन खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं। इससे अक्सर जाम लगता है।
00
जाम में फंस जाती है एंबुलेंस
जिला महिला अस्पताल के मुख्य गेट के दोनों तरफ फिर से अस्थायी दुकानदारों का कब्जा हो गया है। इसके कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इस जाम में कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इसे हटवा नहीं रहा है। तकिया से पहाड़पुर मार्ग, सिविललाइन, चौक क्षेत्र में सड़क तक अतिक्रमण हो गया है।


00

अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। शहर में पटरियों पर जितनी भी अस्थायी दुकानें फिर से लगाई गई हैं, उन्हें जल्द ही प्रशासन के सहयोग से हटवाया जाएगा।

-- डॉ. बृजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed