फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Campaign curfew will be applicable from 8 pm to 8 am

रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा कैंपेन कर्फ्यू

Sat, 08 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Campaign curfew will be applicable from 8 pm to 8 am
चुनाव आचार संहिता लागू होते ही सरायमीर में पोस्टर बैनर हटाता प्रशसन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी कयासों पर विराम लग गया। शनिवार को निर्वाचन आयोग द्वारा सात चरणों में यूपी में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके बाद डीएम अमृत त्रिपाठी द्वारा देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों को चुनाव आचार संहिता के लागू होने और इस दौरान पालन होने वाले नियमों और कानूनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट अमृत त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव आयोग ने पिछले चुनाव की भांति इस चुनाव में डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट को लागू रखा है। जिसमें धारा 51 से लेकर धारा 60 तक इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सकेगी। जिसके एक साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। आचार संहिता लगने के साथ ही 15 जनवरी तक रोड शो, पदयात्रा, साइकल व बाइक रैली पर रोक लगा दी गई है। किसी भी प्रकार की कोई रैली या प्रत्याशी की रैली की 15 जनवरी तक अनुमति नहीं है। कमीशन की अनुमति मिलने के बाद ही कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए अनुमति प्रदान की जाएगी। वह भी तब जब आयोग उसकी अनुमति देगा। सिर्फ सुविधा एप के जरिए ही आनलाइन अनुमति लेनी होगी। अगर कोई थानेदार या एसडीएम अपने स्तर से अनुमति प्रदान करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रात आठ बजे से सुबह आठ बजे कैंपेन कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान कोई भी जनसभा या रैली नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, मीटिंग पब्लिक रोड पर नहीं होगा। प्रत्याशी पांच गाड़ियों से अधिक का काफिला लेकर नहीं चलेंगे। अगर उनके साथ 10 गाड़ियां हैं तो पांच गाड़ियों के बाद पांच गाड़ियां उनसे कम से कम आधे घंटे की दूरी पर होगी। किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकलेगा। अगर किसी ने उल्लंघन किया तो फिर से उसे किसी रैली और कैंपने की अनुमति नहीं मिलेगी। उीएम ने बताया कि 10 फरवरी को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी से नामांकन शुरू हो जाएगा। 17 फरवरी को आखिरी नामांकन होगा। 18 फरवरी को नामांकन की जांच होगी। 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी होगी और सात मार्च को मतदान होने के बाद 10 मार्च को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार कोशिश होगी कि नामांकन की सारी प्रक्रिया आनलाइन संपन्न कराई जाएगी। ताकि कोरोना संक्रमण के बीच भीड़भाड़ ज्यादा न होने पाए। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों को सिर्फ दो गाड़ियों के साथ आने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

359 वल्नरेबल बूथों पर रहेगी कड़ी नजर
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां काफी पहले से हमारी ओर से की जा रही हैं। अब तक 8000 लोगों के शस्त्र लाइसेंस जमा कराए गए हैं। 28000 लोगों को 107/116 में पाबंद कर कार्रवाई के लिए भेजा गया है। रविवार से गाड़ियों में सायरन, हूटर, मोडिफायड साइलेेंसर, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों, ब्लैक फिल्म लगाए वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में वर्तमान में 3300 पुलिस बल मौजूद है। इसके अलावा दो दिन में तीन कंपनी सीआरपीएफ आ जाएगी। जनपद में कुल 349 वल्नरेबल बूथ हैं जिन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हमारे पास ड्रोन भी है जिनका इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही हमारे द्वारा पहले ही हेल्पलाइन नंबर8354960010 जारी किया गया है। इस पर भी चुनाव के संबंध में आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed