फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Came to take medicine and ran away with nine and a half thousand

दवा लेने आए और गल्ले से साढ़े नौ हजार लेकर हुए फरार

Tue, 17 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Came to take medicine and ran away with nine and a half thousand
सठियांव। स्थानीय बाजार में बाइक सवार बदमाशों का आतंक छा गया है। आए दिन कोई न कोई घटना को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की रात सठियांव बाजार स्थित एक मेडिकल हाल पर दवा लेने पहुंचे बदमाशों ने गल्ले में रखे साढ़े नौ हजार रुपये लूट कर मऊ की तरफ फरार हो गए। अमुड़ी गांव निवासी भूखराज यादव सठियांव बाजार में मेडिकल हाल संचालित करते है। दुकान वे प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद ही बंद करते है। रविवार की रात 10 बजे वह दुकान पर मौजूद थे और बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और कुछ दवाइयों का नाम बता कर निकालने को कहा। दुकानदार दवाइयां निकाल कर आया और पैसा भी जोड़ कर बताया। जिस पर बदमाश ने उन्हें पैसा भी दिया। पैसा काटने के लिए दुकानदार ने जैसे ही गल्ला खोला बदमाश ने तमंचा निकाल कर उसे सटा दिया और गल्ले में रखा लगभग साढ़े नौ हजार रुपये लूट कर मऊ की तरफ बाइक से फरार हो गए। सूचना पर 112 टीम मौके पर पहुंची और छानबीन कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed