फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cadets will play an important role in nation-building: Colonel Dinesh

राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे कैडेट : कर्नल दिनेश

Fri, 05 Jun 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cadets will play an important role in nation-building: Colonel Dinesh
हरबंशपुर ​स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 99 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में
आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-313) के नौवें दिन विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश शर्मा ने अपने क्लोजिंग एड्रेस में कहा कि शिविर के दौरान कैडेटों ने रेजिमेंटल जीवन के गुणों को आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, उच्च चरित्र, कामरेडशिप और धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण से प्रेरित कैडेट ना केवल देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए तैयार हैं, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से भी स्वयं को सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उच्च नैतिक मूल्यों से युक्त ऐसे युवा समाज और राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे। क्लोजिंग एड्रेस के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पदक प्रदान किया। इससे पूर्व डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल जेबी सिंह की अध्यक्षता में सात एयर स्क्वायड्रन वाराणसी से आए प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षित कैडेटों को ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम में ड्रोन की संरचना, कार्यप्रणाली एवं संचालन संबंधी जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दी। कार्यक्रम में सहयुक्त एनसीसी अधिकारी मदन मोहन पांडेय, कैप्टन इंद्रजीत, लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह, सेकेंड ऑफिसर डीके मिश्रा, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ तथा सभी प्रतिभागी कैडेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed