फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bypassing standards in laying pipeline

Azamgarh News: पाइप लाइन बिछाने में मानक दरकिनार

Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bypassing standards in laying pipeline
जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जोड़ने का काम तो तेजी से चल रहा है, लेकिन सड़कों के किनारे लोक निर्माण विभाग के मानकों को ताक पर रखकर पाइप डाली जा रही है। जबकि लोक निर्माण विभाग ने जल निगम ग्रामीण को पहले ही पत्र भेजकर सड़क से कम से कम दो मीटर की दूरी से पाइप लाइन ले जाने के लिए आगाह किया है। सठियांव ब्लाक के बैठौली गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण कराकर यहीं से दौलतपुर व सरदारपुर गांव को भी पानी की सप्लाई करनी है। कार्यदायी संस्था ने ट्यूबवेल की बोरिंग तो कर दी है लेकिन पानी टंकी का निर्माण नहीं किया है। अब बैठौली से दौलतपुर तक पानी सप्लाई का पाइप बिछाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। यह गड्ढे शहर बाइपास की सड़क के विल्कुल सटाकर खोदे जा रहे हैं। जल निगम ग्रामीण को पीडब्ल्यूडी ने पहले ही पत्र जारी कर दिया है कि वह विभाग की किसी भी सड़क से कम से कम दो मीटर की दूरी से ही गड्ढा खोदकर पाइप लाइन का काम करे, ताकि भविष्य में मार्ग के चौड़ीकरण या मरम्मत के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए। संक्रर्षण लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडब्यूडी ने बताया कि जल निगम को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है कि वह सड़क से कम से कम दो मीटर की दूरी से ही पाइप लाइन ले जाएं। जिससे कि भविष्य में किनारे से सड़क के धंसने या चौड़ीकरण में किसी प्रकार की समस्या न आए। लेकिन वह मान नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed