{"_id":"65d4f47df804d37b990cfa34","slug":"by-tampering-with-the-records-the-hospital-land-was-transferred-to-the-schools-name-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-111578-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अभिलेखों में छेड़ छाड़ कर अस्पताल की जमीन स्कूल के नाम कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अभिलेखों में छेड़ छाड़ कर अस्पताल की जमीन स्कूल के नाम कराई
विज्ञापन
चांदपट्टी में स्वास्थ्य केंद्र की जमीन के अभिलेखों में हेराफरी कर एक व्यक्ति ने उसे अपने स्कूल के नाम पर करा लिया। एक व्यक्ति की ओर से दाखिल वाद की जांच में पुष्टि होने पर एसडीएम सगड़ी ने स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र चांदपट्टी बाजार में जौहर हाई स्कूल है। इस गांव का शाह आलम स्कूल का संचालन करता है। यह स्कूल आरोग्य केंद्र की भूमि पर चल रहा है इसे लेकर गांव के ही मोहम्मद अली ने एसडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया। इस वाद के निस्तारण के लिए जब जांच हुई तो इस बात की पुष्टि हुई कि यह जमीन आरोग्य केंद्र के ही नाम पर ही है। इसके अभिलेखों में हेरफेर कर स्कूल का नाम इसमें दर्ज कराकर विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इसी जमीन पर प्रबंधक शाह आलम ने वर्ष 2019 में सपा के विधायक रहे, अभय नरायण पटेल से उक्त जौहर जूनियर हाई स्कूल के नाम पर 10 लाख रुपये विधायक निधि भी हासिल की। सारे साक्ष्य को देखने के बाद एसडीएम सगड़ी ने जौहर जूनियर हाई स्कूल के नाम को खारिज करने व हेल्थ केंद्र की जमीन को पुनः उसी के नाम दर्ज करने का आदेश देते हुए स्वास्थ्य केंद्र हरैया के चिकित्सा प्रभारी को हेल्थ केंद्र को अधिग्रहण करने का आदेश दिया। इसके साथ ही शाह आलम के ऊपर तुरंत मुकदमा दर्ज करने का भी आदेश दिया। हेल्थ केंद्र तो अधिग्रहित हो गया, लेकिन एसडीएम की ओर से 16 जनवरी 2024 को जो प्रबंधन के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश हुआ था उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं इस संबंध में एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध मुकदमा जल्द ही दर्ज कराया जाएगा।