फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   By-elections will be held in 2176 booths of 1149 polling stations

1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर उपचुनाव में होगा मतदान

Sun, 08 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
By-elections will be held in 2176 booths of 1149 polling stations
आजमगढ़ । लोकसभा आजमगढ़ क्षेत्र से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस्तीफे के बाद उपचुनाव की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अभी तक उपचुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन जुलाई माह में उपचुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। जिसे देखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आजमगढ़ संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में विधानसभा चुनाव से 5556 अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। क्योंकि अब तक इतने मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाए जा चुके हैं। लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर उपचुनाव कराया जाएगा।इन बूथों पर कुल 18,38,593 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद अब तक 269 नाम कटे हैं और 5556 नये मतदाताओं के नामों को बढ़ाया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा उप चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है। लेकिन इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक फार्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed